मंडोली जेल में रेड के दौरान रोने लगा सुकेश चंद्रशेखर, लग्जरी आइटम भी बरामद, देखें VIDEO

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Feb 23, 2023, 01:05 PM IST

ठगी के मामले में सुकेश चंद्रशेखर दिल्ली के मंडोली जेल में बंद है। उसके सेल में छापेमारी के दौरान लग्जरी आइटम की बरामदगी भी हुई है।

सुकेश चंद्रशेखर(Sukesh Chandrashekhar) के बारे में कहा जाता है कि वो इस समय का महाठग है। उसने अपने मकसद को हासिल करने के लिए उन सभी लोगों तक पहुंचा जो उसके मददगार हो सकते हैं। चंद्रशेखर इस समय दिल्ली की मंडोली जेल(mandoli jail raid) में है हालांकि इससे पहसे तिहाड़ जेल में बंद था। इस शख्स पर आरोप था कि वो जेल के अंदर ठाठ बाट से रह रहा है। इस तरह के आरोप के बाद उसके जेल को बदल दिया गया। लेकिन बदले हुए जेल में भी वो शानोशौकत से रह रहा था। मंडोली जेल का एक वीडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि उसके सेल में लग्जरी आइटम(गुच्ची की 1.5 लाख की चप्पल और 80 हजार के दो जींस) बरामद किए गए। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि सुकेश एक जगह खड़ा है और जेल के अधिकारी और कर्मचारी उसके सेल की तलाशी ले रहे हैं। वहीं जेल अधिकारियों का कहना है कि इस बात की जांच की जाएगी कि सुकेश के सेल की तस्वीरों को कौन लीक किया है।

sukesh chandrashekhar

दिल्ली के मंडोली जेल में बंद है सुकेश चंद्रशेखर

देखें वीडियो

मंडोली जेल में रेड

  • जेलर और सीआरपीएफ की टीम ने की थी छापेमारी
  • 200 करोड़ के ठगी का आरोप
  • पहले तिहाड़ जेल में बंद था
  • रिश्वत खिला तिहाड़ में शानशौकत से रहने का आरोप
  • गुच्ची ब्रांड की 1.5 लाख रुपए की चप्पल, और 80 हजार के जींस बरामद

सुकेश के चेहरे पर तनाव

अगर आप सेल में छापेमारी के दौरान का दृश्य देखें तो समझ जाएंगे कि सुकेश छापेमारी से परेशाना है और उसके चेहरे पर तनाव साफ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त छापेमारी की गई सुकेश को समझ में नहीं आया। ना सिर्फ उसके सेल के चप्पे चप्पे को खंगाला गया बल्कि उसकी भी चेकिंग की गई।बता दें कि ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग के केस में वो मंडोली जेल में बंद है। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने 134 पेज की सप्लीमेंट्री चार्जशीट पेश जिसके बाद चौंकाने वाली जानकारी सामने आई थी। ईओडब्ल्यू के मुताबिक जेल का स्टॉफ बिका हुआ था। वो नीचे से ऊपर हर एक अधिकारी को महीने की एक करोड़ की रिश्वत देता था।

End of Feed