Delhi: मार्च से राजधानी दिल्ली के रेस्तरां बार में नहीं मिले पाएगी शराब! वजह है खास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 23, 2023, 01:31 PM IST

Delhi: शराब के शौकीन लोगों को मार्च माह से दिल्‍ली के रेस्टोरेंट और बार में शराब नहीं मिलेगी। राजधानी के ज्‍यादातर रेस्टोरेंट और बार का लाइसेंस रिन्यू नहीं हो पाया है, जिसकी वजह से इन जगहों पर शराब नहीं परोसी जाएगी। लाइसेंस रिन्यू न होने का कारण दिल्‍ली पुलिस को बताया जा रहा है। बार और रेस्टोरेंट संचालक इस मुद्दे को सुलझाने का प्रयास कर रहे।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्‍ली पुलिस ने लाइसेंस रिन्यू करने पर लगाई पाबंदी
  • ज्‍यादातर रेस्टोरेंट और बार का लाइसेंस 28 फरवरी को समाप्‍त
  • पुरानी एक्साइज पॉलिसी के बाद से पुलिस ने लगाई रोक


Delhi: शराब के शौकीन राजधानी के लोगों के लिए बहुत बड़ी खबर है। मार्च माह से आपको दिल्‍ली के रेस्टोरेंट और बार में शराब नहीं मिलेगी। दरअसल, दिल्ली के ज्‍यादातर रेस्टोरेंट और बार का लाइसेंस रिन्यू नहीं हो पाया है, जिसकी वजह से इन जगहों पर पूरी तरह से शराबबंदी रहेगी। लाइसेंस रिन्यू न होने का कारण दिल्‍ली पुलिस को बताया जा रहा है। इस संबंध में बार और रेस्टोरेंट संचालकों ने एक बयान जारी कर कहा है कि दिल्ली पुलिस ने लाइसेंस और परमिट के रिन्यूअल पर रोक लगा दी है। अगर जल्‍द ही मंजूरी नहीं मिलती है तो दिल्‍ली के सैकड़ों बार और रेस्टोरेंट पर पूरी तरह ताला लगाना पड़ सकता है।

Delhi news

रेस्टोरेंट और बार में मार्च से नहीं मिलेगी शराब

बता दें कि, राजधानी की पुरानी एक्साइज पॉलिसी में दिल्ली सरकार ने बदलाव किया था। इसके बाद से ही दिल्ली पुलिस ने नए लाइसेंस को मंजूरी पर पूरी तरह से रोक लगा दिया है। यह रोक कब तक रहेगी, इस संबंध में अभी तक दिल्‍ली पुलिस ने कोई जानकारी ही नहीं दी है। जबकि लाइसेंस के रिन्यूअल की आखिरी तारीख 28 फरवरी तक है। बार और रेस्टोरेंट मालिकों ने कहा कि लाइसेंस रिन्यूअल के अब कुछ दिन ही बचे हैं, लेकिन अभी तक इसपर कोई घोषणा नहीं की गई है। अगर जल्‍द ही कोई फैसला नहीं लिया गया तो एक मार्च से हम शराब नहीं परोस पाएंगे।

End of Feed