Delhi News: वजीराबाद के जगतपुर गांव में घुसा तेंदुआ, कई लोग पर किया हमला

Delhi News: वजीराबाद में स्थित जगतपुर गांव में एक तेंदुए के आने की जानकारी मिली है। तेंदुए के हमले में गांव के 4 से 5 लोग घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर टेंडर की टीम ने तेंदुए को कमरे में बंद किया गया है।

Delhi News: दिल्ली के वजीराबाद के जगतपुर गांव में तेंदुआ घुस आया है। तेंदुए के हमले से गांव के कई लोग घायल हो गए हैं। अचानक तेंदुए के दिखने से और उसके हमले से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। इसकी जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस की एक टीम, दमकल विभाग की टीम और वन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची। तेंदुए के हमले के डरे-सहमें लोग अपने घरों में घुस गए हैं। तेंदुए के हमले में तीन लोग घायल हो गए हैं, जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। तेंदुए को पकड़ने की कोशिश अभी भी जारी है।

Leopard Entered in Jagatpur village, Wazirabad

वजीराबाद के जगतपुर गांव में घुसा तेंदुआ

तेंदुए ने लोगों पर किया हमला

जगतपुर गांव में तेंदुए के आने की सूचना मिलते ही उसे भगाने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ आ गई। लोगों की इतनी बड़ी संख्या देख तेंदुआ हिंसक हो गया और उसने लोगों पर हमला किया। इस घटना में 3 लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस, वन विभाग के 7 लोगों की टीम और दमकल विभाग की टीम गांव में मौजूद है और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने घायलों की पहचान महेंद्र, आकाश और रामपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि तेंदुआ वजीराबाद के आदर्श नगर की गली नंबर 3 के पास देखा गया है। मामले पर अधिक जानकारी देते हुए बताया गया है कि तेंदुआ एक कमरे में घुसा है। इस कमरे को बंद किया गया है ताकि योजना के तहत तेंदुए को बिना नुकसान पहुंचाए पकड़ा जा सकें। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने एक पिंजरा भी मांगा लिया है।

End of Feed