JNUSU Elections 2025: जेएनयू छात्र संघ चुनाव के लिए आज मतदान, अध्यक्ष पद के लिए 7 दावेदार; लेफ्ट-ABVP के बीच कांटे की टक्कर

JNU Students Union Elections: जेएनयू छात्र संघ चुनाव के लिए आज 9 हजार से अधिक स्टूडेंट्स मतदान करेंगे। इस बार अध्यक्ष पद के लिए 7 उम्मीदवार मैदान में हैं। आज जेएनयू आंतरिक समिति (IC) 2025-26 का भी चुनाव होने वाला है।

JNUSU Elections 2025: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव (JNU Students Union Election) के लिए आज मतदान होगा। इस बार वामपंथी छात्र संगठनों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है। वोटिंग मंगलवार को दो अलग-अलग चरणों में होगी। पहली पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक वोटिंग होगी। यह चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से होगा। मतों की गणना रात 9 बजे शुरू होगी और 6 नवंबर को अंतिम परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसके साथ ही आज जेएनयू आंतरिक समिति (IC) 2025-26 के चुनाव भी होंगे। जिसका आयोजन विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से किया गया है।

jnu

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (फाइल फोटो | PTI)

सेंट्रल पैनल के पदों के लिए 20 उम्मीदवार मैदान में

जेएनयू छात्र संघ चुनाव में इस बार मुकाबला पहले से ज्यादा दिलचस्प हो गया है। अध्यक्ष पद के लिए 7 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चुनाव में सेंट्रल पैनल के चार प्रमुख पद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव के लिए कुल 20 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं विश्वविद्यालय के विभिन्न स्कूलों में काउंसलर पद के लिए 111 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। महिला भागीदारी भी इस बार चुनाव की खास बात है, सेंट्रल पैनल के चार पदों में लगभग 30% महिला उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि काउंसलर पदों पर भी 25% महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं।

End of Feed