Delhi News: दिल्ली से जयपुर जाने में अब लगेंगे केवल चार घंटे, इस एक्सप्रेसवे के जरिए सफर हो जाएगा आसान, जानिए कैसे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 24, 2023, 01:02 PM IST

Delhi To Jaipur By Road: दिल्ली से जयपुर सड़क के रास्ते जाने में केवल चार घंटे लगने वाले हैं। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बने सोहना-दौसा स्ट्रेच के जरिए जयपुर पहुंचना आसान हो जाएगा। इस एक्सप्रेसवे पर हरियाणा के सोहना होते हुए जयपुर पहुंचा जा सकेगा। दिल्ली के डीएनडी से सोहना होते हुए जयपुर के दौसा पहुंचा जा सकेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बने सोहना-दौसा स्ट्रेच के जरिए जयपुर पहुंचना हो जाएगा आसान
  • एक्सप्रेसवे पर मिलेगा फ्यूल स्टेशन से लेकर अस्पताल की सुविधा
  • पूरे एक्सप्रेसवे पर सीसीटीवी सर्विलांस के जरिए रखी जाएगी नजर

Delhi News: दिल्ली से जयपुर की तरफ यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। फरवरी माह से सिर्फ चार घंटे में दिल्ली से जयपुर पहुंचा जा सकेगा। सोहना से दौसा के बीच 180 किलोमीटर लंबे स्ट्रेच के उद्घाटन की तारीख तय होने वाली है। इस बीच नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पहले चरण को फिनिशिंग टच भी देना शुरू कर दिया है। 1,386 किलोमीटर लंबे नए एक्सप्रेसवे पर 247 किमी स्ट्रेच पूरा हो चुका है, वह राजस्थान में बोनली तक जा रहा है। इस एक्सप्रेसवे से जयपुर जाने वालों को 180 किमी पर एग्जिट लेना पड़ेगा जो उन्हें दौसा में आगरा-जयपुर हाईवे से जोड़ देगा।

Delhi News

दिल्ली – मुंबई एक्सप्रेसवे के माध्यम से जयपुर की दूरी केवल चार घंटे में होगी तय

बता दें कि, 60 किलोमीटर लंबे एक और दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट फ्लाइवे के बन जाने से वक्त और कम लगने वाला है। दिल्ली-सोहना के बीच लगने वाला वक्त अभी और घटेगा। एक्सप्रेसवे से जयपुर तक डायरेक्ट कनेक्टिविटी के लिए 70 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड लिंक भी बनाया जा रहा है। बता दें कि, फरवरी माह से दिल्ली से सोहना के रास्ते जयपुर पहुंचा जा सकेगा। इस रूट पर ट्रायल भी हो चुका है।

End of Feed