इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का पर्दाफाश, निशाने पर थे सीनियर सिटीजन, 20 हजार से ज्यादा लोग हुए शिकार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 16, 2022, 07:43 PM IST

दिल्ली पुलिस ने IFSO यूनिट, अमेरिका की FBI और कनाडा की कनेडियन लॉ इम्फोर्समेंट एजेंसी इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। अब तक करीब 20 हजार से ज्यादा विदेशी मूल के लोगों को साइबर फ्रॉड का शिकार बनाया है। निशाने पर सीनियर सिटीजन होते हैं।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की IFSO यूनिट, अमेरिका की FBI और कनाडा की कनेडियन लॉ इम्फोर्समेंट एजेंसी ने मिलकर एक इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। इस सिंडिकेट ने टेक सपोर्ट के नाम पर अब तक करीब 20 हजार से ज्यादा विदेशी मूल के लोगों को अपनी जलसाजी का शिकार बनाया है। दरअसल एफबीआई ने दिल्ली पुलिस को सीबीआई के इंटरपोल विंग के जरिए संपर्क किया कि साइबर फ्रॉड का एक बड़ा सिंडिकेट दिल्ली और उसके आसपास के इलाके से ऑपरेट किया जा रहा है जिनके निशाने पर सीनियर सिटीजन होते हैं। जिसके बाद एफबीआई ने दो पीड़ित की शिकायत स्पेशल सेल को फारवर्ड की।

International Cyber Fraud Syndicate

दिल्ली में इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का पर्दाफाश,

इस शिकायत के अधार पर स्पेशल सेल ने जांच शुरू की और बाकी दोनों एजेंसियों को जानकारी साझा किया जिसके बाद स्पेशल सेल ने हर्षद मदान, जतिन लंबा और विकास को गिरफ्तार किया जबकि कैनेडियन इंफोर्समेंट एजेंसी ने टोरंटो से जयंत भाटिया जबकि एफबीआई ने न्यू जेर्सी से कुलविंदर सिंह को एक ही दिन में गिरफ्तार किया।

End of Feed