दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन; इंटरनेशनल साइबर ठग गिरोह का किया भंडाफोड़, नाइजीरियन भी थे शामिल

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो ऑनलाइन लॉटरी और इनाम का लालच देकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करता था। इस मामले में दो नाइजीरियन नागरिकों समेत कुल छह आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह के सदस्य फर्जी बैंक खातों और सिम कार्ड के जरिये ठगी का जाल फैलाते थे।

Delhi News: क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन लॉटरी और इनाम जीतने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में दो नाइजीरियन नागरिकों समेत कुल छह आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में नाइजीरिया के शेडरेक ओनाइनार और संडे जान उर्फ लिबर्टी के अलावा बरेली निवासी शाहिद रजा, उसका दामाद शाहरुख खान, विकास और राकेश उर्फ लालू शामिल हैं।

Crime Branch busted international cyber thug gang

क्राइम ब्रांच ने किया इंटरनेशनल साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश (फोटो- iStock)

पुलिस जांच के मुताबिक, नाइजीरियन नागरिक भारत में अपने साथियों की मदद से लोगों को फर्जी इनाम और लॉटरी के नाम पर ठगते थे। शाहिद और शाहरुख, नाइजीरियन नागरिकों को बैंक खाते मुहैया कराते थे और उनसे नकदी निकालने में मदद करते थे, जिसके बदले में उन्हें कुल ठगी का 15 प्रतिशत हिस्सा कमीशन के रूप में मिलता था। वहीं, विकास और राकेश नए बैंक खाते और सिमकार्ड का इंतजाम करते थे, जिनके बदले उन्हें 5 प्रतिशत कमीशन मिलता था। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 3.63 लाख रुपये नकद, कई आधार और पैन कार्ड, विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।

End of Feed