Delhi: बारिश से उड़ानों पर पड़ा असर, Indigo ने जारी की Travel Advisory, एयरपोर्ट निकलने से पहले करें ये काम

दिल्ली में लगातार बारिश से हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। बारिश के कारण कई उड़ानें रोकी गई हैं और देरी की संभावना है। इंडिगो एयरलाइंस ने ट्रैवेल एडवाइजरी जारी कर यात्रियों से फ्लाइट की स्थिति जांचने और एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए समय से पहले निकलने की सलाह दी है।

Indigo Travel Advisory: राजधानी दिल्ली में लगातार हो रही बारिश ने जहां मौसम को सुहाना बना दिया है, वहीं दूसरी ओर इसका प्रभाव हवाई यातायात पर भी देखने को मिल रहा है। मौसम की अनिश्चितता और एयर ट्रैफिक कंजेशन की वजह से कई फ्लाइट्स को रोक दिया गया है और कुछ उड़ानों में देरी हो सकती हैं।

indigo traffic advisory in delhi rain

दिल्ली में मौसम को देखते हुए आई एडवाइजरी

जारी हुई ट्रैवेल एडवाइजरी

Indigo एयरलाइंस ने एक ट्रैवेल एडवाइजरी जारी करके कहा है कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल के साथ टीमें इसपर काम कर रही हैं और हालात बेहतर होते ही उड़ानें शुरू की जाएंगी। एडवाइजरी में यात्रियों से आग्रह किया गया है कि वे हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले अपनी फ्लाइट की ताजा स्थिति जरूर जांच लें।

End of Feed