G20 Summit: दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें, 8 से 10 सितंबर तक बंद रहेंगे ये स्टेशन

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 4, 2023, 07:40 AM IST

G20 Summit Effects Delhi Metro: अगर आप भी दिल्ली मेट्रो से रोजाना सफर करते हैं तो जान लीजिए कि आने वाले 8 सितंबर से 10 सितंबर तक कौन-कौन से मेट्रो स्टेशन पूरी तरह से बंद रहेंगे। दिल्ली मेट्रो के आवागमन के लिए दिल्ली पुलिस ने आदेश जारी किए हैं। इन मेट्रो स्टेशन पर आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा।

Delhi Metro News: दिल्ली में G20 की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं, इसको लेकर दिल्ली मेट्रो के आवागमन के लिए दिल्ली पुलिस ने आदेश जारी किए हैं। अगर आप भी दिल्ली मेट्रो से रोजाना सफर करते हैं तो जान लीजिए कि आने वाले 8 सितंबर से 10 सितंबर तक कौन-कौन से मेट्रो स्टेशन पूरी तरह से बंद रहेंगे।

Delhi Metro

8 से 10 सितंबर तक इन मेट्रो स्टेशन पर पूरी तरह से बंद रहेगा आवागमन।

इन मेट्रो स्टेशन पर पूरी तरह से बंद रहेगा आवागमन

पुलिस के द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, 8 से 10 सितंबर के दौरान मोती बाग, बीकाजी कामा प्लेस, मुनिरका, आरके पुरम, IIT और सदर बाजार कैन्टोमेंट मेट्रो स्टेशन पर आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। यहां से यात्री ना ही तो मेट्रो स्टेशन के अंदर आ सकते हैं और ना ही यहां से बाहर निकल सकते हैं।

End of Feed