Delhi News: आईबी अधिकारी की बेटी ने घर में किया सुसाइड, पांच साल पहले पिता ने भी दी थी जान

Delhi News: दिल्ली में आत्महत्या का एक नया मामला सामने आया हैं। जानकारी के अनुसार, मध्य दिल्ली में एक 20 साल की युवती ने आत्महत्या कर ली। युवती के पिता ने भी पांच साल पहले अपनी जान दे दी थी।

Delhi News: अपने पिता खुदकुशी के पांच साल बाद इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के एक अधिकारी की 20 वर्षीय बेटी ने मध्य दिल्ली में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर करीब 3 बजे कमला मार्केट थाने में एक पीसीआर कॉल आई जिसमें आत्महत्या के मामले की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि एक लड़की ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

Suicide

आईबी अधिकारी की बेटी ने की आत्महत्या

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “मां और बेटी लाल क्वार्टर्स में एक सरकारी आवास में रह रही थीं। मां अपने पति के स्थान पर अनुकंपा के आधार पर नियुक्त होने के बाद आईबी में सेवारत हैं। उसके पति ने लगभग पांच साल पहले आत्महत्या कर ली थी।” मृतक दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई कर रही थी। अधिकारी ने कहा, "एक सुसाइड नोट मिला है जो सामान्य प्रकृति का है और इसमें किसी विशेष आरोप का खुलासा नहीं किया गया है।" उन्होंने कहा, "शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया है।"

End of Feed