'हमें लगा कि हमारी मौत हो जाएगी', प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया विस्फोट के बाद का भयावह मंजर, हर तरफ मची थी अफरा-तफरी

  • Agency by: TN Innovations
  • Updated Nov 11, 2025, 10:33 AM IST

​दिल्ली फायर सर्विस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'विस्फोट लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक कार में हुआ। तीव्रता काफी अधिक थी। चोट लगने की आशंका है।' आतंकवाद निरोधक दस्ता और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल स्थिति का आकलन करने के लिए मौके पर मौजूद थे। आगे की जानकारी का इंतजार है।

Red Fort Blast: सोमवार को दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए एक भीषण विस्फोट से स्थानीय लोग दहल गए। एक दुकानदार ने कहा कि उन्होंने 'इतना ज़ोरदार धमाका कभी नहीं सुना' और उन्हें ऐसा लगा जैसे 'सब मरने वाले हैं।' विस्फोट में आस-पास के वाहन आग की लपटों में घिर गए, जिससे कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। एक स्थानीय दुकानदार ने एएनआई को बताया, 'मैंने अपनी जिंदगी में इतना जोरदार धमाका कभी नहीं सुना। धमाके के कारण मैं तीन बार गिर गया। ऐसा लग रहा था जैसे हम सब मरने वाले हैं।'

blast red fort

10 नवंबर की शाम सात बजे के करीब हुआ लाल किले के पास धमाका। तस्वीर-ANI

मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुआ विस्फोट

दिल्ली फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, विस्फोट मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक कार में हुआ। विस्फोट से आग लग गई जो आस-पास के तीन-चार वाहनों में फैल गई, जिससे भारी नुकसान हुआ। आग बुझाने के लिए दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, जबकि दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की एक टीम घटना की जांच के लिए पहुंची है। पुलिस ने दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि कई मीटर दूर खड़े वाहनों की खिड़कियां टूट गईं और घनी आबादी वाले इलाके की इमारतों में भी इसकी आवाज सुनाई दी।

End of Feed