Delhi: करोल बाग के विशाल मेगा मार्ट में लगी भीषण आग, दमकल की 13 गाड़ियां बुझा रहीं आग

दिल्ली के पॉस और भीड़भाड़ वाले इलाके करोल बाग स्थित विशाल मेगा मार्ट में शुक्रवार की शाम भीषण आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, किसी प्रकार के बड़े नुकसान की बात सामने नहीं आई। सूचना पर दमकल की 13 गाड़ियां स्पॉट पर मौजूद हैं, जो आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं।

Karol Bagh Aag

आग (सांकेतिक फोटो)

फायर ब्रिगेड के मुताबिक, आग विशाल मेगा मार्ट में बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर, फर्स्ट सेकेंड और थर्ड फ्लोर पर लगी है। एबीपी की खबर के मुताबिक, पहले सेकेंड फ्लोर पर आग लगी, जिसके बाद धीरे-धीरे पूरी बिल्डिंग में फैल गई। हालांकि, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। जिस समय से घटना हुई, उस वक्त विशाल मार्ट के अंदर लोग मौजूद थे, जिन्हें आग बढ़ने से पहले निकाल लिया गया।

End of Feed