Delhi: HWWA ने 12 वीर नारियों को किया सम्मानित, आईटीबीपी हेडक्वार्टर में आयोजित हुआ कार्यक्रम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 18, 2024, 06:38 AM IST

Delhi: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की कल्याणकारी संस्था ‘हिमवीर वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन ने बल की 12 वीर नारियों को सम्मानित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया था।

Delhi: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की कल्याणकारी संस्था ‘हिमवीर वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (HWWA)’ ने बल की वीर नारियों को सम्मानित करने के लिए विशेष सम्मान कार्यक्रम का आयोजन आईटीबीपी हेड क्वार्टर, नई दिल्‍ली में किया। सम्मान समारोह में हवा की चेयरपर्सन गौरी रसगोत्रा शामिल थी। उनके द्वारा बल की 12 वीर नारियों को सम्मानित किया गया है। बल की वीर नारियों को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम चेयरपर्सन गौरी रसगोत्रा सहित हवा की उपाध्यक्ष शबनम आरा, हावा की अन्‍य वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्‍याएं उपस्थित थी। इस कार्यक्रम के बाद सभी ने वीर नारियों से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना।

HWWA honored 12 brave women of the force in ITBP Headquarter

HWWA ने ITBP मुख्यालय में बल की 12 बहादुर महिलाओं को सम्मानित किया

इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए गौरी रसगोत्रा ने बताया कि वीर नारियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि इन वीर नारियों पर उन्हें गर्व है। आगे बात करते हुए वह कहती हैं कि हावा (HWWA) हमेशा शहीद परिवार के साथ खड़ा है। यह वीर नारियां कभी भी हमसे कोई समस्या या शिकायत साझा कर सकती है। उनकी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

End of Feed