शादी के बंधन में बंधे गैंगस्टर काला जठेड़ी और मैडम मिंज, चार लेयर की सुरक्षा में सात फेरे संपन्न

गैंगस्टर काला जठेड़ी और अनुराधा चौधरी की मंगलवार को शादी संपन्न हो गई। इस शादी में सुरक्षा की व्यवस्था काफी चुस्त-दुरुस्त थी। चार लेयर की सुरक्षा में दोनों की शादी संपन्न हुई।

Kala Jathedi-Anuradha Marriage: गैंगस्टर काला जठेड़ी (Gangster Kala Jathedi) और अनुराधा चौधरी उर्फ मैडम मिंज (Gangster Anuradha Choudhary) मंगलवार को शादी के बंधन में बंध गए। इस शादी के लिए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। पुलिस ने कई स्तरों की सुरक्षा व्यवस्था बनाई थी, ताकि शादी में कोई अनहोनी न हो। इस अनोखी शादी में करीब 70 से 80 मेहमान पहुंचे थे।

Kala Jathedi Anuradha Marriage

काला जठेड़ी और अनुराधा चौधरी की शादी।

जांच के बाद मेहमानों की एंट्री

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब नौ बजे अनुराधा शादी के पंडाल पहुंच गई थी। इसके बाद शादी के रस्म शुरू हुए। शुरुआत में अनुराधा उर्फ मैडम मिंज खुद में एंट्री पर मेहमानों के लिस्ट की जांच कर रही थी। वहीं, काला जठेड़ी उर्फ संदीप दिल्ली पुलिस के थर्ड बटालियन स्वाट कमांडो के घेरे में सवा दस बजे शादी के मंडप तक पहुंचा।

End of Feed