चण्डीगढ़

Ajmer-Chandigarh Vande Bharat: अब चंडीगढ़ तक जाएगी अजमेर-दिल्ली वंदे भारत, जानें रूट और टाइम टेबल

Ajmer Chandigarh Vande Bharat: अजमेर से दिल्ली तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार चंडीगढ़ तक किया गया है। अब अजमेर, जयपुर और दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाले लोगों का सफर आसान हो जाएगा। 14 मार्च को पीएम द्वारा चंडीगढ़-अजमेर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी।

Image

अजमेर चंडीगढ़ वंदे भारत

Ajmer Chandigarh Vande Bharat: चंडीगढ़ के लोगों के लिए भी होगी वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत। अजमेर से दिल्ली तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का विस्तार किया गया है। दिल्ली तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन अब चंडीगढ़ तक चलने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 मार्च को अजमेर-चंडीगढ़ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। ऐसे में चंडीगढ़ से अजमेर जाने वाले लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इसके अलावा जयपुर और दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाले लोग भी इसका लाभ उठा सकते हैं। इस कार्यक्रम में सांसद किरण खेर, चंडीगढ़ के मेयर कुलदीप कुमार और भाजपा के कई अन्य नेता मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी इस कार्यक्रम में वर्चुअल मोड में शामिल होंगे और ट्रेन को सुबह 9:30 बजे हरी झंडी दिखाकर चंडीगढ़ से अजमेर के लिए रवाना करेंगे।

इतने घंटे में पूरा होगा चंडीगढ़ से अजमेर का सफर

चंडीगढ़ से अजमेर वंदे भारत ट्रेन चलने से 13 घंटे 26 मिनट का सफर कम होकर मात्र 8 घंटे 45 मिनट का हो जाएगा। अजमेर और चंडीगढ़ के लोग हाई स्पीड से अपने गंतव्य पर पहुंच सकते हैं। वहीं अगर जयपुर से चंडीगढ़ के यात्रा समय की बात करें तो पहले 11 घंटे का समय लगता था। लेकिन वंदे भारत ट्रेन से सफर का ये समय घटकर 7 घंटे का हो गया है।

इन रूटों पर दौड़ेगी अजमेर-चंडीगढ़ वंदे भारत ट्रेन

अजमेर-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन पहले अजमेर से रवाना होकर जयपुर, गांधीनगर, अलवर, रेवाड़ी, गुरुग्राम से होकर दिल्ली पहुंचती थी। लेकिन चंडीगढ़ तक विस्तार के बाद से वंदे भारत ट्रेन जयपुर, गांधीनगर, अलवर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट से होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी। चंडीगढ़ से वंदे भारत ट्रेन दोपहर 3:15 बजे रवाना होगी और रात 11:36 पर अजमेर पहुंचेगी। वापसी के दौरान अजमेर से ट्रेन सुबह 6:20 बजे रवाना होकर दोपहर 3:45 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article