दिल्ली के संगम पार्क इलाके में जहरीले धुएं का प्रभाव, परिवार के चार सदस्य अस्पताल में भर्ती

सोमवार को उत्तरी दिल्ली के संगम पार्क इलाके में एक विनिर्माण इकाई में कथित रूप से जहरीले धुएं के प्रभाव से एक परिवार के चार सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है।

उत्तरी दिल्ली के संगम पार्क इलाके में एक विनिर्माण इकाई में कथित रूप से जहरीले धुएं के प्रभाव से एक परिवार के चार सदस्यों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामले आया है। घटना के बाद से सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार संगम पार्क इलाके में डीएसआईडीसी शेड नंबर 63 में बाइक हॉर्न की विनिर्माण इकाई के मालिक हरदीप सिंह सुबह अपनी पत्नी हरप्रीत कौर (38), बेटे जगदीश सिंह (16) और बेटी हरगुल कौर (15) के साथ शेड में पहुंचे थे।

Four members of a family fell ill due to toxic smoke

जहरीले धुएं से एक परिवार के चार सदस्यों की तबीयत खराब (प्रतीकात्मक फोटो)

बाद में, पुलिस नियंत्रण कक्ष को घटना के संबंध में सूचना मिली जिसके बाद वह वहां पहुंची तो चारों की हालत खराब थी। उसने बताया कि हरदीप सिंह, जगदीश सिंह और हरगुल कौर को हिंदू राव अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि हरप्रीत कौर को दीप चंद बंधु अस्पताल ले जाया गया। पुलिस को घटना के बारे में तब पता चला जब पीड़ितों में से एक बच्चे ने अपने रिश्तेदारों को इसकी जानकारी दी, जिन्होंने पुलिस और आपातकालीन सेवाओं को सूचित किया।

End of Feed