दिल्ली में खुलेंगे 4 डे केयर कैंसर सेंटर, मिलेगी निशुल्क कीमोथेरेपी, आज से शुरू होगी डॉक्टर-नर्सिंग स्टाफ की ट्रेनिंग

केंद्र सरकार द्वारा डे केयर कैंसर सेंटर स्थापित करने की घोषणा के बाद दिल्ली के कैंसर रोगियों को एक नई उम्मीद मिली है। क्योंकि इन डे केयर सेंटर में कीमोथेरेपी निशुल्क होगी। बता दें कि दिल्ली में डे केयर कैंसर सेंटर की स्थापना की जाएगी। जिसके लिए डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को ट्रेनिंग दी जाएगी।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देशभर में कैंसर रोगियों के लिए जिला डे केयर खोलने की केंद्र सरकार द्वारा घोषणा की गई है। केंद्र सरकार द्वारा पूरे देश में 759 जिला डे केयर कैंसर सेंटर स्थापित किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार, इस साल 200 डे केयर सेंटर खोले जाएंगे, जिसमें से दिल्ली में 4 कैंसर सेंटर स्थापित किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि इन डे केयर की स्थापना के बाद कैंसर के मरीजों को कीमोथेरेपी के लिए इधर-उधर भटकने की आवश्यकता नहीं होगी।

Delhi Cancer Center

दिल्ली में खुलेंगे 4 डे केयर कैंसर सेंटर (फोटो - Canva)

दिल्ली में कहां-कहां खुलेंगे डे केयर सेंटर

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय, जनकपुरी सुपर स्पेशलिटी, राव तुला राम मेमोरियल और पंडित मदन मोहन मालवीय अस्पताल में डे केयर कैंसर सेंटर स्थापित किए जाएंगे। शुक्रवार यानी आज से इसके लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। बताया जा रहा है कि इन अस्पतालों के एक-एक डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ को एक महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इसके आधार पर 19 नवंबर तक कुल 14 डॉक्टरों के साथ नर्सिंग स्टाफ को ट्रेन किया जाएगा। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को दी जाने वाली ट्रेनिंग में कीमोथेरेपी, दवाओं की निगरानी, प्रबंधन और उससे होने वाले संभावित साइड इफेक्ट्स की जानकारी भी दी जाएगी।

End of Feed