Video: रात भर जागते हुए कटी रात, विस्थापित लोगों का आरोप-केजरीवाल सरकार ने नहीं की मदद

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 14, 2023, 10:13 AM IST

Delhi Flood: दिल्ली में इस बार बाढ़ ने इस बार 45 साल का अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बाढ़ का पानी पुरानी दिल्ली के निचले इलाकों सहित कश्मीरी गेट, लाल किला यहां तक दिल्ली सचिवालय तक पहुंच गया है। एक तरह से दिल्ली का एक तिहाई भाग पानी में है। बाढ़ की वजह से लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं।

Delhi Flood: उफनाती यमुना दिल्लीवासियों के लिए भारी पड़ रही है। निचले इलाकों से बड़ी संख्या में लोग विस्थापित हुए हैं। घर-बार छोड़ चुके लोगों को दिल्ली की अलग-अलग जगहों पर रखा गया है। कुछ लोगों को दिल्ली में मयूर विहार के पास फ्लाई ओवर के नीचे रखा गया है। इन लोगों का कहना है कि मुश्किल भरे समय में दिल्ली सरकार ने उनकी सुध नहीं ली है। उन्हें किसी तरह की मदद नहीं पहुंचाई गई है। रात भर उन्हें जागना पड़ा है।

यमुना ने 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

बता दें कि दिल्ली में इस बार बाढ़ ने इस बार 45 साल का अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बाढ़ का पानी पुरानी दिल्ली के निचले इलाकों सहित कश्मीरी गेट, लाल किला यहां तक दिल्ली सचिवालय तक पहुंच गया है। एक तरह से दिल्ली का एक तिहाई भाग पानी में है। बाढ़ की वजह से लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। लोगों की शिकायत है कि उन तक सरकार की तरफ से किसी तरह की राहत नहीं पहुंची है।

End of Feed