Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले दिल्ली में 100 जगहों पर मिलीं सुरक्षा व्यवस्था में खामियां

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Aug 11, 2023, 07:23 AM IST

Independence Day 2023: देश 15 अगस्त 2023 को अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इस मौके पर लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तिरंगा फहराएंगे। लेकिन दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था में कई खामियां नजर आई हैं।

Independence Day 2023: दिल्ली पुलिस को स्वतंत्रता दिवस समारोह और G20 कार्यक्रम से पहले राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था में कई खामियां मिली हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 27 से 29 जुलाई 2023 के बीच इन जगहों का ऑडिट किया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने करीब 100 ऐसी जगहों की पहचान की है, जहां सुरक्षा में खामियां हैं।

Independence Day 2023, Narendra Modi

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में नजर आईं कई सुरक्षा खामियां

इसके बाद, डिप्टी पुलिस कमिश्नर, मुख्यालय और टीवाईआर, स्पेशल सेल, दिल्ली ने एक आदेश जारी किया है जिसमें कहा गया है कि 27 जुलाई से 29 जुलाई की जांच के दौरान, विभिन्न होटलों, गेस्ट हाउसों, व्यस्त बाजारों, टैक्सी स्टैंडों, साइबर कैफे, पीजी आवास, सिनेमा हॉल, मॉल, पार्किंग स्थल आदि में कई कमियां देखी गई हैं। कमिश्नर ने पुलिस अधिकारियों को लोगों को जानकारी देने और सुरक्षा में खामियों को दूर करने को कहा।

End of Feed