Delhi: कबीर नगर में युवक की गोलियों से भूनकर हत्या, मृतक की स्कूटी लेकर आरोपी फरार

पूर्वी दिल्ली में तीन बाइक सवार लोगों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिससे उसकी मौत हो गई और उसका एक दोस्त भी घायल हो गया। आरोपियों ने मृतक पर 5 राउंड की फायरिंग की। जिसके बाद अपनी बाइक छोड़कर मृतक की स्कूटी लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Delhi Firing: दिल्ली के कबीर नगर इलाके में नदीम नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना में अपराधियों ने 5 राउंड फायरिंग की है। जिसमें नदीम की मौत हो गई और उसका एक दोस्त भी घायल हो गया। बताया जा रहा है कि नदीम के साथ तब एक नाबालिक भी था, उसके पैर में गोली लगी है और उसके साथ तीसरा व्यक्ति भी था, जो बच गया है। जानकारी के अनुसार, नदीम घटना के समय अपने घर पर खाना खा रहा था।

Delhi Murder

मृतक नदीम की फाइल फोटो

बाइक छोड़कर भागे अपराधी

यह घटना उत्तर पूर्वी दिल्ली जिला के वेलकम थाना क्षेत्र में कबीर नगर की गली नंबर 5 की है। बताया जा रहा है तकरीबन 12:30 से 1:00 के आसपास तीन लोग मोटरसाइकिल पर आए थे और नदीम को गोली मार दी। गोली मारने के बाद आरोपी अपनी मोटरसाइकिल छोड़ गए और मृतक की स्कूटी लेकर भाग गए। इस दौरान वह लोग मृतक का मोबाइल फोन भी लेकर फरार हो गए।

End of Feed