वकीलों के बीच झगड़े के बाद फायरिंग, दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट की घटना, जांच में जुटी पुलिस

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jul 5, 2023, 02:41 PM IST

Firing in Tis Hazari Court: दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट परिसर में वकीलों की बीच विवाद में फायरिंग हुई। हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है। दिल्ली बार काउंसिल के अध्यक्ष केके मनन ने कहा कि इसकी विस्त़त जांच की जाएगी।

Firing in Tis Hazari Court: दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट परिसर में फायरिंग की घटना सामने आई है। हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि किसी बात को लेकर वकीलों के बीच हुई बहस के कारण ऐसा हुआ। पुलिस मौके पर मौजूद है। बार काउंसिल ऑफ दिल्ली के अध्यक्ष केके मनन ने तीस हजारी कोर्ट परिसर में गोलीबारी की घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच की जाएगी। इस बात की जांच की जाएगी कि हथियार लाइसेंसी थे या नहीं। अगर हथियार लाइसेंसी थे, तो भी कोई वकील या कोई अन्य उनका उपयोग अदालत परिसर के अंदर या आसपास इस तरह नहीं कर सकता।

दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट परिसर में आज दोपहर फायरिंग की घटना सामने आई है। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस का कहना है कि वकीलों के बीच हुई बहस के बाद ऐसा हुआ।

End of Feed