Delhi News: दुर्गापुरी में चार मंजिला इमारत में लगी आग, एक लापता

दिल्ली के दुर्गापुरी इलाके में सोमवार सुबह चार मंजिला इमारत में आग लग गई। आग बुझाने के लिए 22 दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

नई दिल्ली : उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दुर्गापुरी इलाके में सोमवार की सुबह चार मंजिला इमारत में आग लग गई। दिल्ली के अग्निशमन सेवा (DFS) ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इमारत का एक निवासी लापता है। डी.एफ.एस. के अनुसार, सुबह छह बजे रेमंड कंपनी के शोरूम में आग लगने की सूचना फोन पर मिली और 22 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।

Delhi-Fire

दिल्ली के दुर्गापुरी में बिल्डिंग में लगी आग

डीएफएस के एक अधिकारी ने कहा कि दोपहर तक आग पर काबू पा लिया गया था। उन्होंने बताया कि काबू पाने के पहले पूरी इमारत में आग फैल चुकी थी। डिवीजनल अग्निशमन अधिकारी अशोक जायसवाल ने कहा, 'अभी तक ‘कूलिंग ऑपरेशन’ जारी है।' उन्होंने बताया कि इमारत में रहने वाला एक व्यक्ति लापता है।

End of Feed