Delhi Metro Fire: त्रिलोकपुरी मेट्रो स्टेशन के कमरे में लगी आग, घंटों तक ट्रेन सेवाएं रहीं बाधित

दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन त्रिलोकपुरी-संजय लेक मेट्रो स्टेशन के तकनीकी कमरे में आग लगने से ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग के साथ धुएं पर काबू पाया गया। सिग्नलिंग को पुनर्स्थापित करने के प्रयास अभी जारी हैं।

दिल्ली के त्रिलोकपुरी-संजय लेक मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक कमरे में आग लग गई, जिससे पिंक लाइन पर ट्रेन सेवाएं बाधित रही। यहां आग लगने से पूरे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। आग की लपटे उठती देख तुरंत दमकल कर्मियों को घटना की सूचना दी गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू करने का प्रयास किया गया।

Delhi Metro Fire

दिल्ली त्रिलोकपुरी-संजय लेक मेट्रो स्टेशन पर लगी आग

स्टेशन के तकनीकी कमरे में लगी आग

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने बताया कि त्रिलोकपुरी-संजय लेक मेट्रो स्टेशन के तकनीकी कमरे में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग और धुंआ निकलने के कारण मजलिस पार्क से शिव विहार रूट पर ट्रेन सेवाएं बाधित रहीं। बताया जा रहा है कि यहां सुबह 11:20 बजे स सेवाएं प्रभावित रही हैं। एक अधिकारी ने बताया कि धुएं के कारण सिग्नलिंग और ऑटोमेटेड फेयर कलेक्शन (एएफसी) सिस्टम में गड़बड़ी उत्पन्न हो गई, जिसके कारण ट्रेनों की गति कम हो गई और ट्रेन 25 किलोमीटर प्रति घंटा की गति पर चलीं।

End of Feed