Delhi Gaming Zone Fire: दिल्ली के कनॉट प्लेस में गेमिंग जोन में लगी आग, पूरे इलाके में मचा हड़कंप

दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित एक गेमिंग जोन में आग लग गई। आग लगने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है।

Delhi Gaming Zone Fire: दिल्ली के कनॉट प्लेस में रविवार को एक गेमिंग जोन में आग लग गई। आग लगने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। बताया गया कि कनॉट प्लेस के एम ब्लॉक में मिस्ट्री रूम्स गेमिंग जोन में आग लग गई थी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

fire image

सांकेतिक फोटो।

आग पर पाया गया काबू

सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर नियंत्रण पाया गया। हादसे में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है। दमकल विभाग के मुताबिक एक शख्स छत पर चढ़ गया था, जिसे दमकल विभाग ने उतार लिया। शुरुआती जांच में शार्ट सर्किट आग को वजह बताई जा रही है।

End of Feed