Delhi Fire News: अलीपुर में गोदाम में लगी भीषण आग, दिल दहला देने वाला Video आया सामने

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 25, 2024, 02:35 PM IST

दिल्ली के अलीपुर में गोदाम में सोमवार को आग लग गई। आग लगने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की 34 गाड़ियां पहुंची। इस मामले में दिल्ली की मंत्री आतिशी ने जिलाधिकारी से बात की।

Delhi Fire News: बाहरी दिल्ली के बुद्धपुर अलीपुर इलाके में तेल के एक गोदाम में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, क्योंकि इमारत के अंदर मौजूद लोग समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

Delhi Fire

गोदाम में लगी आग।

मौके पर फायर ब्रिगेड की 34 गाड़ियां मौजूद

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 6.15 बजे कॉल के माध्यम से आग लगने की सूचना मिली और दमकल की कुल 34 गाड़ियों को आग बुझाने के लिए लगाया गया। अधिकारी ने कहा कि जब तक आग बुझाने का काम शुरू हुआ, तब तक आग तेल गोदाम और बगल की एक इमारत तक फैल गई थी, जिसमें व्हर्लपूल कंपनी का गोदाम स्थित है।

End of Feed