Delhi: गांधी नगर की फैक्ट्री में भीषण आग से मची अफरातफरी; दमकल विभाग ने पाया काबू, हताहत की कोई सूचना नहीं

दिल्ली के शाहदरा स्थित गांधी नगर के ज्ञान मोहल्ला में एक फैक्ट्री में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन संकरी गलियों के कारण केवल क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल ही अंदर जा सका। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Gandhi Nagar Factory Fire: दिल्ली के शाहदरा क्षेत्र में स्थित गांधी नगर के ज्ञान मोहल्ला की एक फैक्ट्री में आग लग गई, जिससे पूरे इलाके अफरातफरी मच गई। दमकल की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कार्य शुरू कर दिया।

Gandhi Nagar Factory Fire (Photo: ANI)

गांधी नगर फैक्ट्री में आग (फोटो: ANI)

फायर ऑफिसर भीमसेन ने बताया, "मुझे शाम करीब 5:31 बजे गांधी नगर क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिली। मैंने तुरंत एक क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल (QRV) और अपनी टीम को मौके पर रवाना किया। हालांकि संकरी गलियों के कारण केवल QRV ही घटनास्थल तक पहुंच सकी। स्थानीय निवासियों ने आग पर काबू पाने में हमारी मदद की। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।"

End of Feed