Delhi Fire: दिल्ली AIIMS में लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में गुरुवार को आग लग गई, जिसके बाद शहर का अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंच गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में गुरुवार को आग लग गई, जिसके बाद शहर का अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंच गया। कथित तौर पर एम्स के जच्चा-बच्चा ब्लॉक में आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया कि आग में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

AIIMS Fire

दिल्ली AIIMS में लगी आग (फाइल फोटो:PTI)

आग की सूचना मिलने पर दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया कि आग में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। एक अग्निशमन सेवा अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना शाम को मिली थी।

End of Feed