Delhi ITO Fire: दिल्ली के ITO में स्थित सीआर बिल्डिंग में लगी आग, एक अधिकारी की मौत

Delhi ITO Fire: दिल्ली के आयकर कार्यालय की बिल्डिंग में मंगलवार को आग लग गई। इस घटना में एक अधिकारी की मौत हो गई। वहीं, आग बुझाने के लिए दमकल की 21 गाड़ियां मौके पर भेजी गई।

Delhi ITO Fire: दिल्ली के आयकर कार्यालय की बिल्डिंग में मंगलवार को आग लग गई। इस घटना में एक अधिकारी की मौत हो गई। वहीं, सात लोगों को बचा लिया गया। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसके बाद मौके पर दमकल की 21 गाड़ियां पहुंचकर आग पर काबू पाया। बता दें कि आयकर विभाग की जिस इमारत में आग लगी, उसके ठीक सामने पुराना पुलिस मुख्यालय था, जो अभी भी सुरक्षा बलों की कुछ इकाइयों का केंद्र है।

delhi ito fire

सीआर बिल्डिंग में लगी आग।

आग लगने से एक अधिकारी की मौत

दिल्ली पुलिस ने बताया कि मंगलवार को आईटीओ स्थित सीआर बिल्डिंग में तीसरी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली थी। अग्निशमन विभाग और पुलिस कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने बताया कि इमारत से सात लोगों को बचाया गया। इसमें एक 46 वर्षीय पुरुष बेहोश हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वह कार्यालय अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे। फिलहाल फोरेंसिक टीमें घटनास्थल की जांच कर रही हैं

End of Feed