दिल्ली में मामूली कहासुनी पर अटेंडेंट ने महिला डॉक्टर के साथ की मारपीट, दबाया गला और फाड़े कपड़े

दिल्ली के रोहिणी में बाबा भीमराव आंबेडकर अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की मरीज के साथ आई महिलाओं ने डॉक्टर का गला दबाया, कपड़े फाड़े और उन्हें नोचने की कोशिश की। इस मामले को लेकर अस्पताल प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ गिरफ्तारी की मांग की है।

Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर डॉक्टरों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दिल्ली के रोहिणी स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर अस्पताल में एक महिला डॉक्टर ने मरीज के तीमारदारों (Attendants) पर मारपीट का आरोप लगाया है। यह घटना सोमवार दोपहर 2 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, किसी बात पर हुई कहासुनी के बाद महिला डॉक्टर के साथ अटेंडेंट ने मारपीट की। लेकिन हैरान कर देने वाली बात ये है कि अभी तक इन महिलाओं के खिलाफ न तो एफआईआर दर्ज की गई है और न ही कोई गिरफ्तारी की गई है।

Delhi News

दिल्ली के रोहिणी स्थित अस्पताल में अटेंडेंट ने महिला डॉक्टर के साथ की मारपीट

कहासुनी के बाद डॉक्टर के साथ मारपीट

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर करीब 2 बजे एक महिला मरीज के साथ तीन से चार महिलाएं स्त्री रोग विभाग (Women Gynecology Department) में आई। चेकअप के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद मरीज के साथ आई महिलाओं ने महिला डॉक्टर के साथ मारपीट शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि इन महिलाओं ने डॉक्टर का गला दबाया और उसके कपड़े फाड़ दिए। इस दौरान महिलाओं ने डॉक्टर को नोचने की भी कोशिश की। डॉक्टर के शरीर पर नाखून के निशान भी मिले हैं।

End of Feed