दिल्ली में पुलिस एनकाउंटर; जहांगीरपुरी में AATS की कार्रवाई में वांटेड बदमाश घायल

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। AATS की कार्रवाई में आरोपी नितिन के पैर में गोली लगने के बाद उसे दबोच लिया गया।

Delhi Police Encounter: दिल्ली एक बार फिर पुलिस और अपराधियों का आमना-सामना हुआ। जानकारी के मुताबिक, नॉर्थ वेस्ट जिले की AATS (Anti-Auto Theft Squad) टीम और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है।

Bike recovered in police encounter

पुलिस एनकाउंटर में बरामद बाइक

यह मुठभेड़ जहांगीरपुरी थाना क्षेत्र के शाह आलम रोड पर हुई, जहां पुलिस ने 307 (हत्या का प्रयास) के मामले में वांटेड आरोपी नितिन उर्फ चोर को पकड़ने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी नितिन के पैर में गोली लग गई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी कट्टा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

End of Feed