Delhi Water Shortage: दिल्ली में हीटवेव के बीच कई इलाकों में जल संकट, सरकार ने बुलाई आपात बैठक

Delhi Water Shortage:दिल्ली के मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में पानी की कमी के मुद्दे पर आपात बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मुख्य सचिव समेत सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Delhi Water Shortage: दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच जल संकट की समस्या सामने आई है। दिल्ली के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति ठप होने के बाद दिल्ली की सरकार ने आपात बैठक बुलाई है। राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में पानी की संकट पर दिल्ली के मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में मुख्य सचिव समेत कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Water Shortage meeting

जल संकट पर बैठक।

दिल्ली के कई इलाकों में जल संकट

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में भीषण गर्मी के कारण पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी के कुछ हिस्सों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। इसी बीच, आरोप प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। आतिशी ने आरोप लगाया है कि हरियाणा द्वारा यमुना में दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं छोड़े जाने के कारण जलापूर्ति में कमी आई है।

End of Feed