Delhi: उद्योग भवन को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराई गई बिल्डिंग

शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित उद्योग भवन को बम से उड़ाने से धमकी मिली। सुरक्षा बलों ने इमारत को खाली करा दिया है और कड़ी निगरानी रखी जा रही है। ईमेल के सोर्स का पता लगाने की कोशिश भी की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Udyog Bhawan Bomb Threat: शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित उद्योग भवन को बम से उड़ाने से धमकी मिली। बम की धमकी एक ईमेल के जरिए मिली थी, जिसमें IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) के जरिए धमाके की बात की गई थी। धमकी के बाद केंद्रीय सचिव ने CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) के सहायक कमांडेंट को पत्र जारी कर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एहतियात के तौर पर इमारत को खाली कराने को कहा गया है।

udyog bhawan bomb threat

उद्योग भवन को बम से उड़ाने की मिली धमकी

पुलिस ने बताया फर्जी ईमेल

केन्द्रीय सचिवालय के निकट स्थित इमारत को IED से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल शुक्रवार की दोपहर को मिला, जिसके बाद सुरक्षा अधिकारियों को अपराह्न 3:15 बजे तक परिसर खाली कराना पड़ा। जानकारी के मुताबिक मिनिस्ट्री ऑफ स्टील और मिनिस्ट्री ऑफ हेवी इंडस्ट्री के सीनियर अधिकारियों को धमकी भरा मेल आया था।

End of Feed