Delhi: अगले सप्‍ताह तक करा लें स्ट्रक्चरल सेफ्टी ऑडिट, नहीं तो कट जाएगा बिजली-पानी का कनेक्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 17, 2023, 07:14 PM IST

Delhi: एमसीडी ने दिल्‍ली की पुरानी सोसायटियों की स्ट्रक्चरल सेफ्टी ऑडिट शुरू कर दी है। इसके लिए सोसायटियों को नोटिस भेजकर सेफ्टी ऑडिट कराने को कहा है। दिए गए समयावधि में ऑडिट नहीं कराने वाले सोसायटी का बिजली व पानी के कनेक्शन काट दिया जाएगा। वहीं डीडीए ने भी इन सोसायटियों को स्ट्रक्चरल सेफ्टी ऑडिट और रेट्रोफिटिंग कराने का नोटिस भेज रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • एमसीडी ने भेजी 100 ज्‍यादा पुरानी सोसायटी को नोटिस
  • वर्ष 2001 तक बने सभी बड़ी इमारतों का होगा स्ट्रक्चरल सेफ्टी ऑडिट
  • एक सप्‍ताह बाद एमसीडी शुरू करेगा कनेक्‍शन काटने की कार्रवाई




Delhi: एमसीडी ने दिल्‍ली की पुरानी सोसायटियों की स्ट्रक्चरल सेफ्टी ऑडिट शुरू कर दी है। साथ ही सोसायटियों को नोटिस भेजकर एक सप्‍ताह के अंदर सेफ्टी ऑडिट कराने को कहा गया है। नोटिस के माध्‍यम से सोसायटियों को चेतावनी भी दी गई है, कि अगर दिए गए समयावधि में सेफ्टी ऑडिट नहीं कराया जाता तो बिजली व पानी के कनेक्शन काट दिया जाएगा। एमसीडी अधिकारियों के अनुसार अब तक 100 से ज्‍यादा सोसायटियों को नोटिस भेजा जा चुका है। इनमें से ज्‍यादातर नोटिस द्वारका की पुरानी सोसायटियों को भेजा गया है। इसके अलावा डीडीए ने भी इन सोसायटियों को स्ट्रक्चरल सेफ्टी ऑडिट और रेट्रोफिटिंग कराने का निर्देश दिया है।

delhi structural safety audit

दिल्‍ली की सभी पुरानी सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल सेफ्टी ऑडिट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बता दें कि, राजधानी दिल्‍ली भूकंप जोन में आता है। इस माह ही दिल्‍ली को दो बार भूकंप के झटके लग चुके हैं। ऐसे में स्ट्रक्चरल सेफ्टी ऑडिट करना जरूरी है। इसकी मदद से बिल्डिंगों की मजबूती जांची जाती है। यह सेफ्टी ऑडिट पूरी दिल्ली में किया जा रहा है। इस ऑडिट के दौरान उन सभी भवनों की जांच की जाएगी, जो मार्च-2001 से पहले बनी और 15 मीटर या इससे उंची हैं। दिल्‍ली में सेफ्टी ऑडिट की शुरूआत 2019 में की गई थी, लेकिन कोरोना के कारण इसे रोक दिया गया था। अब एकबार फिर से एमसीडी ने ऑडिट शुरू कर दिया है।

End of Feed