दिल्ली के खानपुर इलाके में ED की छापेमारी, फर्जी कॉल सेंटरों पर लिया बड़ा एक्शन, असली के नाम पर बेचते थे पायरेटेड सॉफ्टवेयर

दिल्ली के खानपुर इलाके में ईडी ने फर्जी कॉल सेंटरों के तीन परिसरों पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि यह कॉल माइक्रोसॉफ्ट विंडोज जैसे असली के नाम पर सेंटर फर्जी और पायरेटेड सॉफ्टवेयर बेचा करते थे। ईडी की जांच में सामने आया है कि विदेश से करीब 100 करोड़ रुपये आए हैं। ईडी की कार्रवाई अभी भी जारी है।

Delhi: दिल्ली के खानपुर इलाके में स्थित तीन परिसरों में ईडी ने छापेमारी की है। यह छापेमारी फर्जी कॉल सेंटर के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (Prevention of Money Laundering Act) के प्रावधानों के तहत की जा रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इन कॉल सेंटरों से अमेरिका समेत विदेशों में रहने वाले नागरिकों को माइक्रोसॉफ्ट विंडोज जैसे मूल सॉफ्टवेयर के नाम पर फर्जी या पायरेटेड सॉफ्टवेयर बेचे जा रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर ईडी ने छापेमारी और जब्ती की कार्रवाई की। बता दें कि छापेमारी 31 जुलाई 2025 की रात करीब 10.30 बजे की गई थी। इस दौरान जांच में पता लगा कि पिछले कुछ सालों में (2016-17 और 2024-25 में 100 करोड़ की राशि प्राप्त की गई है। ईडी इसकी जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि यहां ईडी की कार्रवाई अभी भी जारी है।

ED

दिल्ली के खानपुर इलाके में ED की छापेमारी (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

बता दें कि मनी लॉड्रिंग के अलावा 'नकली बैंक गारंटी रैकेट' मामले में भी ED ने जांच शुरू कर दी है। नवंबर 2024 में दिल्ली की आर्थिक अपराध शाखा (EOD) ने एक मामला दर्ज किया था, जिसके आधार पर ईडी ने कार्रवाई शुरू की है। मामले में ईडी ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल में कई ठिकानों पर छापे मारे। भुवनेश्वर में बिस्वाल ट्रेडलिंक प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशकों से जुड़े 3 परिसर पर छापेमारी की गई। इतना ही नहीं, कोलकाता में इसके एक सहयोगी के ठिकाने पर कार्रवाई हुई।

End of Feed