यहां मिलती है दिल्ली की मशहूर कचौरी सब्जी, उंगलिया चाटने को हो जाएंगे मजबूर

दिल्ली में सबसे फेमस है कचौरी, लेकिन इसमें भी एक दुकान ऐसी है जहां की कचौरी लोगों को सबसे अधिक पसंद है। ये दिल्ली के प्राचीन हनुमान मंदिर में स्थित है।

दिल्लीवालों को अपने यहां के खाने से बहुत प्यार है। दिल्ली का खाना पूरे भारत में फेसम है। दूर-दूर से लोग यहां का लोकल या यूं कहें स्ट्रीट फूड खाने आते हैं। दिल्ली में चाट-पकौड़ी सबसे अधिक खाई जाती है। वहीं हम जिस डिश की बात कर रहे हैं वो है दिल्ली की कचौरी। दिल्ली के हर कोने में आपको कचौड़ियां मिल जाएंगी। लेकिन एक जगह की कचौरी है, जिसके स्वाद का कोई जवाब नहीं है। ये कुरकुरी होती है, इसके साथ आपको सब्जी और चटनी दोनों परोसी जाती है। आइए आपको इस जगह के बारे में बताएं...

यहां मिलती है दिल्ली की मशहूर कचौरी सब्जी, उंगलिया चाटने को हो जाएंगे मजबूर

दिल्ली प्राचीन हनुमान मंदिर की कचौरी है सबसे स्वाद

कहां है दिल्ली की फेमस कचौरी

दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित कचौरी की दुकान करीब 50 साल पुरानी है। यहां की कचौरी खाने के लिए लंबी लाइन लगती है। बता दें कि ये दुकान दिल्ली के सबसे प्राचीन हनुमान मंदिर के पास स्थित है। लोग यहां माथा टेकने आते हैं और उसके बाद यहां की कचौरी जरूर खाते हैं। इस दुकान की शुरुआत 1980 से पहले की गई थी। इसे एक महिला चलाती है। दुकान की शुरुआत इनके पति द्वारा की गई थी लेकिन उनकी मृत्यु के बाद दुकान का सारा कार्य-भार महिला द्वारा संभाला जा रहा है।

End of Feed