Delhi Earthquake Drill: पूर्वी दिल्ली के शाहदरा जिले में 1 अगस्त को भूकंप से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए एक मॉकड्रिल आयोजित की जाएगी। इस अभ्यास में दिल्ली पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, बीएसईएस सहित कई अहम विभाग हिस्सा लेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की क्षमता को परखना है।
शाहदरा में भूकंप मॉक ड्रिल (सांकेतिक फोटो: Canva)
शाहदरा के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) तपन झा ने बताया कि हाल ही में दिल्ली में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जिसे देखते हुए प्रशासन ने यह मॉकड्रिल आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह अभ्यास जिले के विभिन्न इलाकों में किया जाएगा, जहां यह मूल्यांकन किया जाएगा कि कौन सा विभाग किस समय पर मौके पर पहुंचता है और किस प्रकार प्रतिक्रिया देता है।
मॉकड्रिल का एक अन्य प्रमुख उद्देश्य आम नागरिकों को भूकंप के दौरान सुरक्षित रहने के तरीकों के प्रति जागरूक करना है। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि आपदा की स्थिति में लोग घबराएं नहीं, बल्कि उचित सावधानियों के साथ जान-माल की सुरक्षा कर सकें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
