Delhi: सड़क पर खुलेआम नशे का इंजेक्शन लेता दिखा E-रिक्शा ड्राइवर| Video वायरल

दिल्ली में मेट्रो स्टेशन से घर जाना हो या घर से आसपास के इलाकों में कहीं जाना हो, ई-रिक्शा एक ऐसा साधन है, जो बहुत ही सुगम है। लेकिन कुछ ई-रिक्शा ड्राइवर ड्रग्स का इंजेक्शन लेकर रिक्शा चला रहे हैं, जो उनकी जान के लिए तो खतरा है ही, आपके लिए भी खतरनाक है।

दिल्ली-एनसीआर ही नहीं देश के कई हिस्सों में छोटी दूरी के लिए ई-रिक्शा एक सुगम साधन के तौर पर इस्तेमाल हो रहा है। एक-एक ई-रिक्शा में आपने 6 से 8 लोगों को बैठकर जाते हुए देखा होगा। इतने लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी ई-रिक्शा और उसके ड्राइवर की होती है। ई-रिक्शा तो इतने लोगों के भार को किसी तरह सह लेता है, लेकिन ड्राइवर नशेड़ी हो तो आपकी जान भगवान ही बचाए। ये बात हम ऐसे ही नहीं कह रहे, बल्कि एक रिक्शा ड्राइवर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसे नशे का इंजेक्शन लेते साफ देखा जा सकता है।

Drugs Injection

खुलेआम ले रहा ड्रग्स का इंजेक्शन

जिस शख्स ने यह वीडियो बनाया है, वह इसी वीडियो में रिक्शे की लोकेशन भी बता रहा है। वीडियो में वह शख्स कह रहा है कि यह मंगोलपुरी रोड पर रॉन्ग साइड खड़ा है। जिस दौरान यह शख्स वीडियो बना रहा था, उस समय रिक्शा चालक का पूरा ध्यान इंजेक्शन तैयार करने और लगाने में था। बाद में जैसे ही उसकी नजर वीडियो बना रहे शख्स पर पड़ी वह रिक्शा लेकर आगे चल पड़ा। इस दौरान उसने इस बात की भी फिक्र नहीं की कि इंजेक्शन उसकी नस में घुसा हुआ था।

End of Feed