दिल्ली में दर्दनाक हादसा, चार्जिंग के दौरान ई-रिक्शा में लगी आग, 2 लोगों की मौके पर मौत

दिल्ली के दिलशाद गार्डन इलाके में एक मकान में चार्ज हो रहे ई-रिक्शा में अचानक आग लग गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया और पुलिस की टीम ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Delhi Fire News: उत्तर पूर्व दिल्ली के दिलशाद गार्डन इलाके से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक मकान में ई-रिक्शा चार्जिंग केंद्र में अचानक आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आग की चपेट में आए दोनों लोगों की मौके पर मौत हो गई थी। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Delhi Fire (2)

दिलशाद गार्डन में चार्जिंग के दौरान ई-रिक्शा में लगी आग

शार्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग मकान के भूतल पर लगी, जहां ई-रिक्शा को चार्ज किया जा रहा था। पुलिस की टीम ने शार्ट सर्किट होने के कारण आग लगने की आशंका जताई है। हालांकि जांच के बाद ही आग की असली वजह के बारे में मालूम होगा। पुलिस और दमकल की टीम आग की वजह जानने के लिए जांच में जुटी हुई है।

End of Feed