DUSU Election Update: चुनाव के लिए मतदान शुरू, एक लाख छात्र करेंगे वोटिंग, 23 को मतगणना

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Sep 22, 2023, 10:31 AM IST

एबीवीपी ने 2019 डूसू चुनाव में चार सीटों में से तीन पर जीत दर्ज की थी। करीब एक लाख छात्र चुनाव में मतदान करेंगे।

DUSU Elections: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के लिए आज मतदान हो रहा है। तीन साल के बाद यहां चुनाव हो रहा है। दिल्ली विश्वविद्यालय की दिन की पाली के छात्रों के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है, वहीं शाम की पाली के छात्र दोपहर तीन बजे से मतदान कर सकेंगे। दिन की पाली के छात्र दोपहर एक बजे तक मतदान कर सकेंगे जबकि शाम की पाली के छात्रों के पास अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए शाम साढ़े सात बजे तक का समय होगा। मतों की गिनती शनिवार को होगी।

Dusu Election

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव (फाइल फोटो)

तीन साल नहीं हुए चुनाव

डूसू चुनाव इससे पहले 2019 में हुए थे। कोविड-19 महामारी के कारण 2020 और 2021 में चुनाव नहीं कराए जा सके थे जबकि शैक्षणिक कैलेंडर में संभावित व्यवधानों के कारण 2022 में इसका आयोजन नहीं हो सका।

End of Feed