DU Acid Attack: दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा पर हुए एसिड अटैक केस में अब नया मोड़ आता दिख रहा है। दिल्ली पुलिस ने पीड़िता के पिता को ही गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार पिता ने ही छात्रा पर एडिट अटैक की साजिश रची थी। दिल्ली पुलिस के अनुसार पीड़िता के पिता अकील को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दिल्ली एसिड अटैक की पीड़िता (फोटो- PTI)
जांच से पीड़िता के आरोपों पर संदेह
दरअसल पीड़िता और उसके परिवार पर तब संदेह गया जब आरोपियों की गतिविधि घटनास्थल से काफी दूर पाई गई। पीड़िता के अनुसार जो मुख्य आरोपी थी, वो घटना स्थल के पास ही नहीं था। मुख्य आरोपी जितेंद्र घटना के दौरान करोल बाग में पाया गया, जिसकी पुष्टि सीसीटीवी और सीडीआर डेटा से होती है। सह-आरोपी अरमान और ईशान आगरा में मौजूद मिला। अकील खान और एक आरोपी के परिवार के बीच संपत्ति का विवाद भी चल रहा है। सीसीटीवी में पीड़िता की गतिविधियों में अनियमितता दिखाई दी।
मामले में बलात्कार का एंगल भी
रविवार सुबह, डीयू के नॉन-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड में नामांकित बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा ने आरोप लगाया था कि लक्ष्मीबाई कॉलेज के निकट (मामले के मुख्य आरोपी) जितेंद्र तथा उसके साथियों, ईशान और अरमान (दोनों भाई) ने उस पर तेजाब से हमला किया। पुलिस ने बताया कि जब कथित हमला हुआ, छात्रा एक अतिरिक्त कक्षा में शामिल होने जा रही थी। हालांकि, जल्द ही जवाबी दावे सामने आए, जिनमें से एक में ‘‘पीड़िता’’ के पिता पर बलात्कार का आरोप लगाया गया। मुख्य आरोपी जितेंद्र सिंह की पत्नी ने खुलासा किया कि उसने पूर्व में कथित पीड़िता के पिता अकील खान के खिलाफ बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई थी।
तेजाब भी था नकली
आरोप के आधार पर, पुलिस ने खान से पूछताछ की और जब उसने खुलासा किया कि उसने तेजाब हमले की कहानी गढ़ी थी, और जिस तरल पदार्थ की बात हो रही है, वह ‘टॉयलेट क्लीनर’ था, तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
