Delhi E-bus: डीटीसी ने रिंग रोड पर शुरू की ई-बस सेवा, सफर के लिए खर्च करने होंगे सिर्फ इतने रुपये

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2023, 04:21 PM IST

Delhi E-bus: दिल्‍ली के रिंग रोड पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। डीटीसी ने रिंग रोड के दोनों तरफ यात्रियों की सहूलियत के लिए 42 नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया है। अब इस रूट पर यात्रियों को हर 10 मिनट में बस सुविधा मिल जाएगी। ये सभी बसें आईएसबीटी कश्मीरी गेट से चलेंगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • रिंग रोड पर शुरू हुई 42 नई इलेक्ट्रिक बसें
  • 50 किमी सफर करने का किराया महज 25 रुपये
  • सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक चलेंगी ये सभी बसें


Delhi E-bus: दिल्‍ली के रिंग रोड या इसके आसपास सफर करने वाले हजारों यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब इन यात्रियों को रोजाना बसों का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। क्‍योंकि दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने रिंग रोड के दोनों तरफ इन यात्रियों की सहूलियत के लिए पहली बार 42 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया है। अब यात्रियों को इस रूट पर हर 10 मिनट में बस मिल जाएगी। सबसे खास बात इसका किराया है। इन बसों से रिंग रोड के करीब 50 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए यात्रियों को महज 25 रुपये किराया देना होगा।

delhi electric buses

रिंग रोड पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू

बता दें कि रिंग रोड से पूरा दिल्‍ली कनेक्‍ट है। इस रोड से होकर दिल्ली के किसी भी कोने में जाया जा सकता है। बस सुविधा का अभाव होने के कारण इस रोड पर सफर करने के लिए अभी यात्रियों को मुश्किल का सामना करना पड़ता था। इस रूट पर अभी यात्रियों को हर आधे घंटे में एक बस की सुविधा मिलती थी। हालांकि अब इस रूट पर आने-जाने के लिए यात्रियों को हर 10 मिनट में बस कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी। डीटीसी अधिकारियों के अनुसार, रिंग रोड पर अब दोनों तरफ (अप/डाउन) यात्रियों को कश्मीरी गेट से सुबह 5 बजे से ई-बसें मिलने लगेंगी। इस रूट पर आखिरी बस रात 9 बजे अपने गंतव्‍य के लिए रवाना होगी। अधिकारियों के अनुसार, रिंग रोड पर दोनों दिशाओं के लिए सभी बसों को आईएसबीटी कश्मीरी गेट से चलाया गया है।

End of Feed