Delhi Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर, दोस्त ने दोस्त को मारा चाकू, दोनों की मौत

दिल्ली के तिलक नगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात दो दोस्तों की हत्या से सनसनी का माहौल बना हुआ है। पुलिस के मुताबिक दो दोस्तों ने एक-दूसरे को चाकू मारा था। इस मामले की तिलक नगर और ख्याला थाना क्षेत्र की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मामले की जांच जारी है।

Delhi News: राजधानी दिल्ली के तिलक नगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां दो दोस्तों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान संदीप और आरिफ के रूप में हुई है, जो ख्याला के बी ब्लॉक के निवासी थे और कई सालों से एक दूसरे को जानते थे।

2 friends killed each other in delhi

झगड़े के बाद दो चाकूबाजी में दो दोस्तों की मौत (सांकेतिक तस्वीर|istock)

झगड़े से चाकूबाजी तक पहुंची बात

समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, घटना रविवार रात करीब 11 बजे की है। दोनों दोस्त एक लोकल पार्क में बैठे हुए थे, जब दोनों में कहासुनी हो गई। यह झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि दोनों ने एक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। स्थानीय लोग उन्हें अस्पताल ले गए, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

End of Feed