Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) द्वारा इंटरचेंज स्टेशनों पर लगातार बढ़ती जा रही भीड़ और आत्महत्या जैसी घटनाओं को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया गया है। इंटरचेंज स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए डीएमआरसी स्टील के बैरिकेड लगाने की तैयारी कर रही है। बता दें कि दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशनों पर सुरक्षा के लिहाज से पहले ही स्टील बैरिकेडिंग की जा चुकी है। लेकिन अब तीन अन्य स्टेशनों पर भी बैरिकेड लगाने का निर्णय लिया गया है।
दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर होगी स्टील बैरिकेडिंग
कितने स्टेशनों पर लगाई गई है स्टील बैरिकेड
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने अब तक 26 इंटरचेंज स्टेशनों पर ये बैरिकेड स्थापित किए जा चुके हैं, और तीन अन्य स्टेशनों पर भी जल्द ही इन्हें लगाया जाएगा।
जल्द अन्य इंटरचेंज पर लगाए जाएंगे बैरिकेड
डीएमआरसी के अनुसार, फेज एक, फेज दो और फेज तीन में कुल 29 इंटरचेंज स्टेशन हैं। इनमें से कश्मीरी गेट (रेड लाइन), राजीव चौक, मंडी हाउस (ब्लू लाइन), केंद्रीय सचिवालय और लाजपत नगर (वायलेट लाइन) जैसे प्रमुख स्टेशनों पर पहले से बैरिकेड मौजूद हैं। इंटरचेंज स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या अधिक होती है, क्योंकि यात्री एक मेट्रो से दूसरी मेट्रो में बदलते हैं, जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है।
इस समस्या को ध्यान में रखते हुए, डीएमआरसी ने स्टील बैरिकेड लगाने की पहल की है। बैरिकेड लगाने का कार्य रात में मेट्रो के परिचालन बंद होने के बाद किया जाता है, ताकि मेट्रो सेवाओं पर कोई प्रभाव न पड़े। यह कदम यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उठाया गया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
