DJB के कर्मचारियों के पेमेंट का मामला, बीजेपी का हमला- मुखौटा पहनकर घोटाला करते हैं केजरीवाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 04:40 PM IST

दिल्ली जल बोर्ड के 1000 कर्मचारियों के पेमेंट मामले में एलजी ने DICCI की शिकायतों पर कार्रवाई के लिए कहा है। इसके बाद बीजेपी केजरीवाल पर हमलावर हो गई।

दिल्ली की केजरीवाल सरकार के खिलाफ LG का बड़ा फैसला है। दिल्ली जल बोर्ड के 1000 कर्मचारियों के पेमेंट मामले को लेकर दलित इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री यानी DICCI की शिकायतों पर कार्रवाई के लिए कहा है। सीवर सफाई करने वाले कर्मचारियों का पेमेंट अटका है। 16 करोड़ पेमेंट नहीं देने पर शिकायत की गई थी। इसके बाद बीजेपी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरावाल पर जमकर हमला किया। बीजेपी के प्रक्ता ने कहा कि केजरीवाल मुखौटा पहनकर घोटाला करते हैं।

BJP's attack on Kejriwal

केजरीवाल पर बीजेपी ने निशाना साधा

बीजेपी प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने कहा कि केजरीवाल जी के लिए कुछ पंक्तियां मैं कहता हूं- अपनी सुविधाओं के लिए हर बार रंग बदल लेता हूं, वोट के लिए ईमान बदल लेता हूं। मेरा नाम है केजरीवाल, बिजली बिल को छुपाने के लिए झूठ का चोला पहन लेता हूं।

उन्होंने कहा कि 2013 में केजरीवाल जी चीख-चीख के कहते थे कि बिजली में जो प्राइवेट कंपनियां रिलायंस और टाटा की हैं वो चोर कंपनियां हैं, हम इन्हें बदलेंगे। केजरीवाल जी ऐसी कौन सी मजबूरी थी कि आप कहते थे कि चोरी को रोकेंगे और आज आप खुद चोरी कर रहे हैं। केजरीवाल ने अपने ही कैबिनेट के निर्णय को, जो 2016 में लिया था, उसे नजरअंदाज किया। उस कैबिनेट का निर्णय था कि हर साल डिस्कॉम का ऑडिट किया जाएगा, ताकि इसमें कोई घोटाला ना हो, लेकिन ऑडिट नहीं किया गया।

End of Feed