Dinosaur Park: दिल्ली में जल्द आने वाला है डायनासोर, जानिए कब तक बनेगा ये अनोखा पार्क

दिल्ली में स्क्रैप से डायनासोर पार्क बनाया जा रहा है, जिसका 85 फीसदी काम हो चुका है। इसे पूरा होने में आखिरी दिसंबर तक का समय लगेगा। इस पार्क में लगे डायनासोर हरकत भी करेंगे और इनकी आंखों से लाइट भी जलेगी।

Dinosaur Park: दिल्ली वालों को जल्द ही डायनासोर देखने का मौका मिलने वाला है। यहां पर डायनासोर का पार्क बन रहा है, जिसे दिसंबर के आखिरी तक पूरा कर लिया जाएगा। यह पार्क स्क्रैप से तैयार किया जा रहा है। जिसका 85 फीसदी काम पूरा हो चुका है। जल्द ही बचा हुआ काम भी पूरा हो जाएगा। जिसके बाद यह पार्क लोगों के लिए खुल जाएगा। इस पार्क की खासियत ये है कि यह पार्क बिल्कुल जंगल जैसा दिखाई देगा। जिसमें 40 डायनासोर भी होंगे।

Dinosaur Park

दिल्ली में बन रहा डायनासोर पार्क (फोटो साभार - ट्विटर)

पार्क बनाने में नहीं हुई पेड़ों की कटाई

दिल्ली का यह डायनासोर पार्क हजरत निजामुद्दीन में बने वेस्ट टु वंडर पार्क की विस्तार योजना के तहत बनाया जा रहा है। इस पार्क को बनाने में पर्यावरण का भी पूरा ख्याल रखा गया है। पार्क के निर्माण के दौरान पेड़ों या झाड़ियों की बिल्कुल भी कटाई नहीं की गई है, बल्कि कई नए पेड़ों को यहां उगाया गया है। यह पार्क स्क्रैप के इस्तेमाल से बनाया जा रहा है। इसके निर्माण में 300 टन मेटल स्क्रैप, हार्टिकल्चर वेस्ट और सीएंडडी वेस्ट का उपयोग होगा। बताया जा रहा है कि यह पार्क देश का पहला डायनासोर पार्क होगा।

End of Feed