Delhi Murder Case: ऑफिस से लौट रही युवती का सरेआम गोली मारकर हत्या, हुआ बड़ा खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 31, 2023, 09:22 PM IST

Delhi Murder Case: दिल्ली के मीरबाग इलाके में ऑफिस से घर लौट रही एक युवती को सरेआम गोली मार कर हत्‍या कर दी गई। मृतका एक कंपनी में डिलीवरी वुमन का कार्य करती थी। हत्‍या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवती की स्‍कूटी लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस द्वारा पूछताछ भी की जा रही।

KEY HIGHLIGHTS
  • आउटर रिंग रोड पर आरोपियों ने युवती को मारी गोली
  • मृतका की शिकायत पर एक व्‍यक्ति को निकाला गया था नौकरी से
  • पुलिस पूछताछ करने के लिए जांच में जुटी

Delhi Murder Case: राजधानी दिल्ली में हत्‍या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के पश्चिम विहार वेस्ट थाना क्षेत्र के मीरबाग इलाके में ऑफिस से घर लौट रही युवती को सरेआम गोली मार दी गई। मृतका का पहचान निहाल विहार की रहने वाली 35 वर्षीय ज्योति के तौर पर हुई है। मृतका एक लॉजिस्टिक कंपनी में डिलीवरी वुमन का कार्य करती थी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर युवती की स्‍कूटी लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस घायल युवती को अस्‍पताल पहुंचाया, लेकिन युवती इससे पहले ही दम तोड़ चुकी थी। पुलिस की कई टीमें पूरे मामले की जांच में जुटी हैं, लेकिन अभी तक हमलवारों का पता नहीं चल पाया है।

Delhi Crime

दिल्‍ली में गोली मारकर महिला की हत्‍या

दिल्‍ली पुलिस के अनुसार उसे शाम करीब 7:15 बजे पीसीआर कॉल मिली थी कि मीरा बाग में आउटर रिंग रोड पर एक महिला को गोली मार दी गई है। पुलिस टीम तत्‍काल मौके पर पहुंच कर उसे अस्‍पताल ले गई, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। पुलिस के अनुसार, कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई पुख्‍ता सुराग हाथ नहीं लगा है। जांच के दौरान पता चला है कि मृतका ज्योति ने घटना के समय जो गहने पहने थे, वह शरीर पर सही सलामत मिले। जिससे यह लूट नहीं बल्कि किसी रंचिश में की गई प्रतीत हो रही है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

End of Feed