दिल्ली चिड़ियाघर अनिश्चित काल के लिए बंद; H5N1 बर्ड फ्लू का बढ़ा खतरा, सभी पक्षियों पर कड़ी निगरानी

नई दिल्ली के राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में H5N1 बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद चिड़ियाघर को अनिश्चितकालीन बंद कर दिया गया है। पेंटेड स्टार्क की मौत के बाद इसकी पुष्टि भोपाल स्थित उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान में हुई। प्रशासन ने वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सभी पक्षियों पर कड़ी निगरानी और सुरक्षा उपाय लागू किए हैं।

Delhi Zoo Closed: नई दिल्ली के राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में H5N1 एवियन इन्फ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) के मामले सामने आने के बाद 30 अगस्त 2025 से चिड़ियाघर को अनिश्चितकालीन बंद कर दिया गया है। यह कदम पेंटेड स्टार्क (जांघिल) की मौत के बाद उठाया गया, जिसके नमूने भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भेजे गए थे और 28 अगस्त 2025 को बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई। चिड़ियाघर प्रशासन ने वायरस के प्रसार को रोकने के लिए अगले 21 दिनों को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया है और सभी बंदी तथा प्रवासी पक्षियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Delhi Zoo Closed (Photo: ANI)

बर्ड फ्लू की वजह से चिड़ियाघर बंद (फोटो: ANI)

इतिहास में बड़े चिड़ियाघरों में एवियन फ्लू के कारण बाघों की मौतें भी दर्ज हैं; हाल ही में दिल्ली चिड़ियाघर में रॉयल बंगाल टाइगर के शावकों की मौत भी इसी कारण हुई थी। प्रशासन ने केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तहत तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। आगंतुकों का प्रवेश रोक दिया गया है और चिड़ियाघर में गहन निगरानी, जैव-सुरक्षा उपाय और विशेष प्रोटोकॉल लागू किए गए हैं। यह चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू का तीसरा मामला है, इससे पहले अक्टूबर 2016 और जनवरी 2021 में भी संक्रमण के मामले सामने आए थे। चिड़ियाघर में लगभग 130 प्रजातियों के 1,350 पशु और पक्षी हैं, और सभी कर्मचारियों को सुरक्षा के लिए मास्क और दस्ताने पहनने के निर्देश दिए गए हैं।

End of Feed