यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार, दिल्ली में निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराया

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Jul 11, 2023, 06:43 AM IST

Yamuna River water level: केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया है। यमुना में खतरे का निशान 205.33 मीटर है और नदी का जलस्तर 206.24 मीटर पर पहुंच गया है।

Yamuna River water level: दिल्ली-NCR में लगातार हो रही बारिश के कारण दिल्ली में यमुना नदी उफान पर है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया है। यमुना में खतरे का निशान 205.33 मीटर है और नदी का जलस्तर 206.24 मीटर पर पहुंच गया है। इसी के साथ दिल्ली में बाढ़ का खतरा भी बढ़ गया है।

Yamuna River

यमुना नदी का जल स्तर खतरे के निशान के पार

इसी के साथ दिल्ली सरकार ने यमुना नदी के पास निचले इलाकों में रह रहे लोगों को हटाना शुरू कर दिया है। जल आयोग के मुताबिक, यमुना नदी में हाई फ्लड लेवल 207.49 मीटर है। बता दें कि सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि यमुना नदी के किनारे पर रहने वाले करीब 41 हजार लोगों को चिह्नित किया गया है, जिन्हें जलस्तर 206 मीटर के पार पहुंचने के बाद वहां से हटाया जाएगा। दिल्ली सरकार की ओर से यमुना नदी के किनारे रहने वालों के लिए चेतावनी जारी की गई है। लोगों से यमुना नदी के किनारे पर न जाने की अपील की गई है।

End of Feed