दिल्‍ली में साक्षी के बाद एक और युवती की मौत, घर की छत से बरामद हुआ शव, हत्‍या का केस दर्ज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 30, 2023, 03:20 PM IST

Delhi News : नॉर्थ दिल्ली के मजनू के टीला इलाके से दिल्ली पुलिस को सुबह 7:00 बजे एक लड़की का शव मिलने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को मजनू का टीला इलाके के अरुणा नगर इलाके के मकान नंबर 68/401 की तीसरी मंजिल से एक महिला की खून से लथपथ लाश मिली।

Delhi News : नॉर्थ दिल्ली के मजनू के टीला इलाके से दिल्ली पुलिस को सुबह 7:00 बजे एक लड़की का शव मिलने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को मजनू का टीला इलाके के अरुणा नगर इलाके के मकान नंबर 68/401 की तीसरी मंजिल से एक महिला की खून से लथपथ लाश मिली। जांच के दौरान पता चला लाश 35 साल की रानी की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात मनीषा छेत्री नाम की लड़की के घर पर डिनर पार्टी हुई जिसमें सपना, रानी, तेंजिन अपने दोस्तों के साथ मौजूद थे इसी दौरान रानी और सपना की किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हुई और ये लोग वापस अपने किराए के रूम पर लौट आए जहां इन्होंने शराब पीना जारी रखा।

​Delhi News, Delhi Crime News, Delhi Latest News

दिल्‍ली में युवती का शव बरामद। (प्रतीकात्‍मक फोटो)

पुलिस के मुताबिक इस दौरान एक बार फिर इन लोगों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। झगड़ा सुबह 4:30 के करीब झगड़ा शुरू हुआ इस झगड़े में सपना ने रानी पर चाकू से वार कर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक दो महीने पहले ही सपना के पिता की मौत हुई थी और झगड़े के दौरान रानी ने सपना के पिता के बारे में कुछ अपशब्द कहे जिसके बाद झगड़ा इस कदर बढ़ गया की तैश में आकर सपना ने सब्जी काटने वाले चाकू से ही रानी की हत्या कर दी। सपना से पुलिस ने इस बाबत पूछताछ की तो उसने पूछताछ में कबूल किया कि इस झगड़े की वजह से ही उसने इस घटना को अंजाम दिया है इस मामले में अभी सपना से और पूछताछ जारी है।

End of Feed