Delhi Rain Alert: दिल्ली में आज झमाझम बरसे काले मेघा, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

Rainfall in Delhi: मौसम विभाग ने आज दोपहर में दिल्ली में बारिश का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। राजधानी में सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा रहा। जिसके बाद दोपहर में अचानक से जोरदार बारिश शुरू हो गई।

Delhi Rain Alert: दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से बादल छाए हुए थे। जिसके बाद दोपहर में झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। इसके साथ ही मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं गाजियाबाद, गुरुग्राम, नोएडा और फरीदाबाद में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर जलभराव की समस्याएं भी देखने को मिली।

Rain - AI

दिल्ली में बारिश का रेड अलर्ट (AI Image)

लगातार बारिश से यमुना उफान पर

राजधानी में पिछले कई दिनों से जारी बारिश के चलते मौसम खुशनुमा बना हुआ है। बुधवार को भी दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। हालांकि गर्मी से राहत दिलाने वाली बारिश अब आफत बनती जा रही है। लगातार जारी बारिश के कारण यमुना का जलस्तर लगातार ऊपर चढ़ रहा है। यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जिसके कारण निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई लोगों के घरों में पानी घुस आया है। जिसके चलते ये लोग अपने घरों को छोड़कर राहत शिविरों में शरण ले रहे हैं।

End of Feed